सामान्य रूप से लेखकों की इच्छा रहती है कि वे अपना आलेख कम्प्यूटर पर टाइप कर भेजें। इससे अनेक लाभ होते हैं। सम्पादक को टाइप की गयी सामग्री मिल जाती है तो उन्हें आसानी होती है, दूसरी ओर वर्तनी की कोई समस्या नहीं रहती है।

यहाँ हम लेखकों की सुविधा हेतु कुछ तकनीकी जानकारियाँ देने जा रहे हैं-

फूटनोट, सन्दर्भ, आदि डालने की विधि-

सामान्य रूप से लेखक आज Microsoft word का व्यवहार करते हैं। इसमें कम्प्यूटर की सहायता से फूटनोट लगाने की व्यवस्था है। इस कमांड से यदि हम फूटनोट लगाते हैं तो अनेक प्रकार की सुविधा हमें मिल जाती है-

  • बाद में किसी फूट नोट को जोड़ने या हटाने पर आगे-पीछे की संख्या अपने आप बदलती जाती है।
  • पृष्ट के आकार या फोंट के आकार में परिवर्तन करने पर भी फूटनोट उसी पृष्ठ पर आ जाता है, जहाँ उसे होना चाहिए।

Microsoft word पर काम करते हुए आलेख में फूटनोट डालने की विधि-

  • जहाँ पर फूटनोट डालना है, वहाँ कर्सर को रखें।
  • Reference Tab में जाकर Insert footnote पर क्लिक करें।
  • पृष्ठ के नीचे आपको संख्या लिखी हुई नजर आयेगी और वहाँ कर्सर आ जायेगा। वहाँ जो टाइप करना हो वह लिखें।
  • लिखने के बाद वहीं पर जिस संख्या के सामने आप लिख रहे हैं, वहाँ कर्सर रखकर दायाँ क्लिक करें। वहाँ आपको go to footnote मिलेगा। उस पर क्लिक करें तो आपका कर्सर उस स्थान पर आ जायेगा, जहाँ आपने फूटनोट जोड़ा था।
  • फूटनोट की वह संख्या हमेशा Superscript (1,2,3,….) में दिखाई देगी।  

फूटनोट का Endnote में बदलने के लिए

आलेख के अंत में एक स्थान पर रखे गये सभी सन्दर्भ इंडनोट कहलाते हैं। यदि आपने लिखते समय फूटनोट के रूप में डाला है और उसे आप बाद में इंडनोट में बदलना चाहते हैं तो उसके लिए आपको फिर से लिखने की आवश्यकता नहीं है। आप फूटनोट को कम्प्यूटर कमांड से इंडनोटमे बदल सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित तरीका अपनायें-

यहाँ पीले रंग वाले स्थान पर क्लिक करें। इससे आपको इस प्रकार का अंश खुलेगा

यहाँ convert पर क्लिक करने पर आपको convert all footnotes to endnotes दिखाई देगा जो हाइलाइटेड रहेगा। वहाँ OK पर क्लिक करें। आपके सारे फूटनोट जो पहले हर पृष्ठ के नीचे थे, वे सारे आलेख के अंत में चले जायेंगे।

फूटनोट या इंडनोट में संख्या का स्वरूप 1,2,3 या i, ii, iii बदलने हेतु

ऊपर दिये गये चित्र में Formate के अंतर्गत आप संख्या का स्वरूप बदल सकते हैं। साथ ही फूटनोट या इंडनोट को कहाँ रखना है, उसका विकल्प भी चयन कर सकते हैं।

हमारे पृष्ठों से जुड़े रहें…..

यहाँ हम धीरे धीरे कम्प्यूटर तकनीकी सहायता के टिप्स डालते रहेंगे