महावीर वात्सल्य अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों का जन्म
महावीर वात्सल्य अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों का जन्म-सफल और सुरक्षित डिलीवरी
महावीर वात्सल्य अस्पताल में एक साथ तीन बच्चों का जन्म हुआ है। तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। मां भी स्वस्थ है। सोमवार को गोपालगंज की नेहा गुप्ता प्रसव पीड़ा से अस्पताल में भर्ती हुई। इमरजेन्सी में सिजेरियन डिलीवरी से तीनों बच्चों का जन्म हुआ। दो लड़का और एक लड़की है।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ अनामिका पांडेय के नेतृत्व में डॉ स्वपना, डॉ पुलक तोष और डॉ गीता कुमारी की टीम ने सर्जरी की। डॉ अनामिका ने बताया कि 25 साल की नेहा पिछले दो महीने से उनके ट्रीटमेंट में थी। डिलीवरी के समय 33 सप्ताह का गर्भ था। लिवर फंक्शन ठीक नहीं था। गर्भ में तीन बच्चे होने के कारण हाई रिस्क प्रेग्नेंसी थी। इसके बावजूद सफल और सुरक्षित डिलीवरी बड़ी उपलब्धि है

नीकू में नवजात बच्चों की देखभाल कर रहे शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रूपेश ने बताया कि मंगलवार को आक्सीजन सपोर्ट हटा लिया गया है। बच्चों को बोतल से दूध दिया जा रहा है। डेढ़ मिनट के भीतर जन्मे तीनों बच्चों में सबसे बड़ा 1.72 किलोग्राम, मझले का 1.47 किलोग्राम और सबसे छोटी बिटिया का वजन 1.32 किलो ग्राम है।
पहली वर्षगाँठ का तोहफा मिला
तीन बच्चों के तोहफे के साथ राहुल गुप्ता और नेहा गुप्ता ने मंगलवार को पहला मैरेज डे महावीर वात्सल्य अस्पताल में ही मनाया। नेहा ने बताया कि उसकी नानी और दादी को जुड़वा बच्चे हुए थे। अस्पताल के निदेशक डाॅ एस एन सिन्हा ने तीन स्वस्थ बच्चों के जन्म पर दंपत्ति को बधाई दी है।

























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna