महावीर मन्दिर, पटना ने अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की दूसरी किश्त दी

महावीर मन्दिर, पटना ने अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये की दूसरी किश्त दी
आचार्य किशोर कुणाल ने अयोध्या में दिया दो करोड़ का चेक
कुल दस करोड़ रुपये की राशि राम मन्दिर निर्माण के लिए देने की घोषणा की थी

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला का विराट मन्दिर बनाने के लिए पटना के महावीर मन्दिर द्वारा दो करोड़ रुपये की दूसरी किश्त शनिवार को भेंट की गई। महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव चंपत राय को दो करोड़ रुपये का चेक सौंपा। पिछले साल दो अप्रैल को दो करोड़ रुपये की पहली किस्त भेंट की गई थी। उसी दिन श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का बैंक खाता खुला था। 9 नवंबर 2019 को अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि स्थान पर राम मन्दिर निर्माण के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के दिन ही आचार्य किशोर कुणाल ने दस करोड़ रुपये की सहयोग राशि मन्दिर निर्माण के लिए देने की घोषणा की थी। उसी अनुसार लगातार दो वर्षों में कुल चार करोड़ रुपये की राशि अब तक श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव को सौंपी जा चुकी है। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर निर्माण होने तक महावीर मन्दिर न्यास की ओर से दस करोड़ रुपये की पूरी राशि सौंप दी जाएगी। अयोध्या पर दो किताबें लिख चुके आचार्य किशोर कुणाल ने सुप्रीम कोर्ट में श्रीराम जन्मभूमि के मुकदमे में भी पक्षकार की भूमिका निभाई है। रामलला के जन्मस्थान को स्थापित करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत नक्शा इतिहास के ज्ञाता आचार्य किशोर कुणाल ने तैयार किया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले में आचार्य किशोर कुणाल के नक्शे में वर्णित जन्मस्थान को ही मान्यता मिली।

तीन करोड़ के सालाना खर्च से चल रही राम रसोई
अयोध्या में महावीर मन्दिर, पटना की ओर से संचालित राम रसोई भारत भर में ख्याति पा रहा है। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में रामलला का दर्शन करने देश-दुनिया के कोने-कोने से आनेवाले रामभक्तों को राम रसोई में निःशुल्क शुद्ध भोजन कराया जाता है। श्री रामजन्मभूमि से सटे अमावा राम मन्दिर परिसर में चल रही राम रसोई में प्रतिदिन लगभग दो हजार श्रद्धालु बिहारी शैली में पूछ-पूछ कर पड़ोसे जाने वाले देशी व्यंजन ग्रहण करते हैं।
अखंड दीप और आरती के लिए गाय का घी और भोग का चावल
महावीर मन्दिर की ओर से अयोध्या में रामलला के अस्थाई मन्दिर में निरंतर प्रज्वलित अखंड दीप और पांच बार होनेवाली आरती के लिए गाय का शुद्ध घी भी दिया जा रहा है। रामलला को भोग के लिए मोकरी का गोविन्द भोग चावल भी पटना के महावीर मन्दिर द्वारा श्रद्धा स्वरूप दिया जा रहा है।

























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna