एक महीने की बच्ची का आंत और लिवर छाती में था दूरबीन विधि से ऑपरेशन कर अलग किया
एक महीने की बच्ची का आंत और लिवर छाती में था
दूरबीन विधि से ऑपरेशन कर अलग किया
महावीर वात्सल्य अस्पताल में अनूठा आॅपरेशन

मैनपुरा, पटना की एक महीने की बच्ची सांस नहीं ले पा रही थी । उसकी छोटी आंत और लिवर छाती में घुसे हुए थे। इस कारण फेफड़ा विकसित नहीं हो पा रहा था। इस जन्मजात बीमारी को मेडिकल भाषा में डाइफ्रैगमेटिक हाॅर्निया कहा जाता है। महावीर वात्सल्य अस्पताल में बच्ची की थोरैकोस्कोपिक सर्जरी कर आंत और लिवर को छाती से अलग किया गया। शिशु रोग सर्जन डॉ ओम पूर्वे के नेतृत्व में सात सदस्यीय मेडिकल टीम ने गुरुवार देर रात सर्जरी की। डॉ पूर्वे ने बताया कि बगैर चीरा लगाए ऑपरेशन किया गया। दूरबीन विधि से छाती में 5 मिलीमीटर छोटा छिद्र बनाकर सर्जरी की गई। जबकि चीरा विधि से 10 सेमी काटना होता है। डॉ पूर्वे ने बताया कि दूरबीन विधि से इतने कम उम्र के बच्चे का यह दुर्लभ ऑपरेशन है। महावीर वात्सल्य अस्पताल में पहली बार हुआ।

बच्ची की मां पूजा देवी ने बताया कि जन्म के एक सप्ताह बाद से ही बच्ची को सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई थी। कई जगह इलाज के बाद बुधवार को उसे महावीर वात्सल्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस ऑपरेशन में मात्र बीस हजार का खर्च आया। डॉ ओम पूर्वे ने बताया कि महावीर वात्सल्य अस्पताल में दूरबीन विधि से बच्चों की सारी सर्जरी रियायती दरों पर की जाती है। आयुष्मान कार्डधारियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता।



























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna