महावीर आरोग्य संस्थान बना कोरोना टीकाकरण केंद्र सोमवार को 200 लोगों को कोरोना टीका
महावीर मंदिर न्यास द्वारा संचालित महावीर आरोग्य संस्थान को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाया है। सोमवार को यहां 200 लोगों को कोरोना टीका लगेगा। इनमें 47 डॉक्टर और शेष अस्पतालकर्मी एवं अन्य लोग शामिल हैं। संस्थान के अपर निदेशक डाॅ डीके रमन ने बताया कि तीसरी मंजिल पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक टीका लगेगा। 10 -10 के समूह में निबंधन होगा। टीकाकरण वाले कमरे में एक बार में दो लोग जाएंगे। वहां बेड भी होगा ताकि टीका लगने के बाद जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्ति को लेटाया जा सके। आॅब्जर्वेशन रूम में भी बेड लगा होगा। वहां 40 कुर्सियां लगाई गई हैं। वेटिंग रूम में भी 40 कुर्सियां होंगी। एक डॉक्टर समेत 5 स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण में तैनात किए गए हैं। टीका लगने के बाद आधा घंटा रुकना होगा। एक एंबुलेंस आपात स्थिति में तैयार रहेगा।


























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna