महावीर आरोग्य संस्थान में 35 साल की महिला के पेट से निकला 9 किलो बिनाइन ट्यूमर

डाॅ खुशबू और डाॅ संजीव की टीम ने चार घंटे की सर्जरी में निकाला सिस्ट
राजस्थान के जोधपुर में रह रही 35 साल की रेखा के पेट से 9 किलो का बिनाइन ट्यूमर निकाला गया है। महावीर मन्दिर न्यास द्वारा संचालित महावीर आरोग्य संस्थान में डाॅ खुशबू कुमारी और डाॅ संजीव की टीम ने चार घंटे चली जटिल सर्जरी के जरिए सिस्ट को निकाला। महावीर आरोग्य संस्थान की स्त्री एवं प्रसव रोग विशेषज्ञ डॉ खुशबू कुमारी ने बताया कि महिला का पेट 9 माह के गर्भ की तरह बड़ा हो गया था। उसकी आंत और पेशाब की थैली सिस्ट से संलग्न हो गयी थी। सिस्ट से दोनों को अलग करने के बाद सिस्ट को निकाला गया। डाॅ खुशबू कुमारी ने बताया कि उनके ओपीडी में महिला पेट में लगातार दर्द रहने की शिकायत लेकर आयी थी। उसका पेट भी बहुत फूला हुआ था। सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जांच में अंडाशय के ट्यूमर का पता चला। उसकी बच्चेदानी पहले से निकली हुई थी। ऑपरेशन के बाद महिला अब ठीक है। शुक्रवार से उसे सेमी साॅलिड डाइट दिया जाने लगा। डाॅ खुशबू ने बताया कि तीन-चार दिनों में मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने सफल ऑपरेशन के लिए डाॅक्टरों की टीम को बधाई दी है।


























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna