21 साल की गुड़िया के दिल का छेद बंद कर बचाई जान महावीर हृदय रोग अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन, वाल्व भी हुआ ठीक
महावीर हृदय रोग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती 21 साल की गुड़िया को नया जीवन मिला है। उसके हृदय में 40 मिलीमीटर बड़ा छेद था। शुक्रवार को ऑपरेशन कर हृदय की इस जन्मजात बीमारी को स्थाई तौर पर ठीक किया गया। सारा इलाज निःशुल्क है। गुड़िया को हंफनी और कमजोरी की शिकायत थी। अस्पताल के निदेशक डाॅ किशोर जोशी ने बताया कि गुड़िया के दिल में बड़ा छेद होने के कारण हार्ट फेल होने का खतरा था। ऑपरेशन के दौरान हृदय के बाएं वाल्व को भी रिपेयर किया गया। महावीर हृदय रोग अस्पताल में किसी भी वयस्क के हृदय में छेद का यह पहला ऑपरेशन हुआ। इसके पहले 19 बच्चों का ऑपरेशन हो चुका है। बच्चों के हृदय में जन्मजात छेद के निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था महावीर हृदय रोग अस्पताल में उपलब्ध है।

परिजनों को जगी उम्मीद…
गुड़िया को नया जीवन मिला है। परिजनों ने बताया कि इंदिरा गाँधी हृदय रोग संस्थान में इलाज के बाद उसे दिल्ली रेफर किया गया था। लेकिन पैसे नहीं थे। वे लोग निराश हो चुके थे। अखबार में महावीर हृदय रोग अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन का समाचार पढ़कर यहां आए थे। अब सफल ऑपरेशन के बाद गुड़िया का भविष्य उज्ज्वल लगेगा लगा है।
























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna