महावीर हार्ट हाॅस्पीटल में दस महीने की राधिका के दिल का छेद बंद किया गया
महावीर हार्ट हाॅस्पीटल में दस महीने की राधिका के दिल का छेद बंद किया गया
अब तक चालीस बच्चों का हो चुका निःशुल्क आॅपरेशन
एक ओर जहां बिहार सरकार के सौजन्य से राज्य के बच्चों को गुजरात भेजकर हृदय में जन्मजात छेद का आॅपरेशन कराया जा रहा है वहीं पटना के महावीर हार्ट हाॅस्पीटल में यह आॅपरेशन निःशुल्क किया जा रहा है। ऐसे ही एक बच्चे को सफल ऑपरेशन के बाद सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। पटना की दस महीने की छोटी बच्ची राधिका की ओपन हार्ट सर्जरी कर उसके हृदय का छेद बंद किया गया। उसे सांस फूलने की शिकायत थी। धड़कन तेज चल रहा था। बच्ची का वजन भी नहीं बढ़ पा रहा था। अस्पताल के निदेशक और दिल्ली एम्स के पूर्व सर्जन डॉ किशोर जोशी ने बताया कि महावीर हार्ट हाॅस्पीटल में अब तक लगभग चालीस बच्चों का ऑपरेशन के जरिए हृदय में जन्मजात छेद बंद किया गया। ऐसे सभी ऑपरेशन निःशुल्क किए गए। उन्होंने बताया कि बिहार- झारखंड से ऐसे बहुत मामले आ रहे हैं। बच्चों के हृदय में जन्मजात छेद का आॅपरेशन करने वाला महावीर हार्ट हाॅस्पीटल बिहार का इकलौता अस्पताल है। महावीर मंदिर न्यास की ओर से महावीर वात्सल्य अस्पताल की छठी मंजिल पर महावीर हार्ट हाॅस्पीटल का संचालन किया जा रहा है।

























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna