महावीर कैंसर संस्थान में कैंसर का 25 हजार तक की जांच निःशुल्क

महावीर कैंसर संस्थान में कैंसर का 25 हजार तक की जांच निःशुल्क
इंडियन कैंसर सोसाइटी से करार
विश्व कैंसर दिवस पर 684 मरीजों को कंबल वितरित
पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े कैंसर अस्पताल महावीर कैंसर संस्थान में कैंसर की शुरुआती जांच निःशुल्क होगी। इसके लिए इंडियन कैंसर सोसाइटी के साथ संस्थान का करार हुआ है। महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने शुक्रवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि कैंसर के लक्षण दिखने पर महावीर कैंसर संस्थान में 25 हजार रुपये तक की जांच निःशुल्क होगी। इस अवसर पर आचार्य किशोर कुणाल ने निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर का उद्घाटन किया। 4 से 10 फरवरी यानी एक सप्ताह तक इस शिविर में महावीर कैंसर संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सक निःशुल्क परामर्श देंगे। महावीर कैंसर संस्थान में आयोजित समारोह में आचार्य किशोर कुणाल और अस्पताल के वरीय पदाधिकारियों, चिकित्सकों ने 684 मरीजों को कंबल भेंट किया। कार्यक्रम में महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एलबी सिंह, निदेशक प्रशासन डा बी सान्याल, चिकित्सा निदेशक डाॅ मनीषा सिंह, आयुष्मान योजना के पदाधिकारी अभिषेक सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

आयुष्मान योजना के अनुपालन का बेस्ट अवार्ड
चिकित्सा अधीक्षक डॉ एलबी सिंह ने इस मौके पर बताया कि आयुष्मान भारत योजना को बेहतरीन तरीके से लागू करने के लिए महावीर कैंसर संस्थान को बेस्ट अवार्ड दिया गया है। चिकित्सा निदेशक डॉ मनीषा सिंह ने कहा कि किसी तरह की गांठ होने, मासिक धर्म के बाद रक्त स्राव होने, जख्म के ठीक नहीं होने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत कैंसर संबंधित जांच करा लेना चाहिए।

1998 में दलाई लामा ने किया था उद्घाटन
1998 में दलाई लामा के हाथों शुभारंभ हुए महावीर कैंसर संस्थान में प्रतिदिन औसतन लगभग 300 मरीजों की कीमोथेरेपी और इतने ही मरीजोंकी रेडियोथेरेपी की जाती है। महावीर मन्दिर न्यास द्वारा स्थापित और संचालित 600 बेड के महावीर कैंसर संस्थान में 50 आईसीयू और 11 अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर की सुविधा उपलब्ध है। यहां पड़ोसी राज्यों के अलावा नेपाल और बांग्लादेश तक के मरीज कैंसर के इलाज के लिए आते हैं।

























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna