महावीर हार्ट हास्पीटल में डॉक्टरों के टीम वर्क ने 8 महीने की अमृता को बचाया
- महावीर हार्ट हास्पीटल में डॉक्टरों के टीम वर्क ने 8 महीने की अमृता को बचाया
- दिल में तीन छेद थे, निःशुल्क ऑपरेशन के बाद 23 दिन आईसीयू में रही
महावीर मन्दिर न्यास द्वारा संचालित महावीर हार्ट हास्पीटल के डॉक्टरों ने टीम वर्क का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत कर 8 महीने की बच्ची की जान बचा ली। ऑपरेशन समेत पूरा इलाज निःशुल्क किया गया। पटना के मीठापुर की अमृता को हृदय में तीन छेद थे। महावीर हार्ट हास्पीटल के निदेशक और दिल्ली एम्स के पूर्व सर्जन डॉ किशोर जोशी ने बताया कि बच्ची का वजन मात्र 6 किलोग्राम है। हृदय में तीन छेद के कारण उसके फेफड़ों में हाइपरटेंशन था। जटिल ऑपरेशन के जरिए हृदय के छेद बंद किए गए। उसके बाद बच्ची 23 दिनों तक आईसीयू में रही। 16 दिन उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉ जोशी ने बताया कि ऐसे जटिल मामलों में ऑपरेशन के दौरान हार्ट फेल होने का खतरा होता है। जबकि ऑपरेशन के बाद निमोनिया संक्रमण के कारण जान को खतरा होता है। महावीर हार्ट हास्पीटल और महावीर वात्सल्य अस्पताल के डॉक्टरों के सम्मिलित प्रयास से बच्ची रिकवर कर गई। गुरुवार की देर शाम उसे अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई। डॉक्टरों की टीम में डॉ प्रभात कुमार, डॉ बिनय रंजन, डाॅ राजदीप, डाॅ अमित, डाॅ गौरव, डॉ प्रेम, डाॅ मुकेश शामिल थे।


























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna