35 साल की महिला के पेट से निकला 280 ग्राम बालों का गुच्छा
महावीर आरोग्य संस्थान में ऑपरेशन कर निकाला गया
पेट में बालों के कारण खाना-पीना बंद हो गया था
बचपन से ही बाल खाने की थी बीमारी
दरभंगा की रहनेवाली 35 साल की महिला के पेट से बालों का बड़ा गुच्छा निकला है। पेट में बालों के जमा होने से वह कुछ भी खा-पी नहीं पा रही थी। पेट में कुछ भी जाते ही बाहर आ जा रहा था। मानसिक बीमारी के कारण महिला बचपन से ही बाल खा रही थी। महावीर मन्दिर न्यास द्वारा संचालित महावीर आरोग्य संस्थान में ऑपरेशन के जरिए मरीज के पेट से 280 ग्राम वजन के बालों की जमावट निकाली गई। अस्पताल के अपर निदेशक और सर्जरी विभाग के हेड डॉ विमल विभाकर के नेतृत्व में सर्जरी की गई। डॉ विमल ने बताया कि महिला ट्राइकोफेजिया नामक बीमारी से ग्रसित थी। इस मानसिक बीमारी से ग्रसित व्यक्ति अपने ही बाल नोचकर खाता है। सामान्य अवस्था में होने पर वैसे मरीज को स्वयं भी इस बात का एहसास नहीं होता।
मरीज के परिजनों ने बताया कि कई वर्षों तक गांव के ओझा से झाड़-फूंक कर इलाज कराया गया। बाल खाने की आदत बने रहने से उसे अब खाने-पीने में भी समस्या हो रही थी। इससे उसे खून की कमी हो गई और वजन कम होता गया। जब वह पानी भी नहीं पचा पा रही थी तब उसे इलाज के लिए महावीर आरोग्य संस्थान में भर्ती कराया गया। डाॅ विमल विभाकर ने बताया कि ऑपरेशन के बाद वह सोमवार से पानी पीने लगी है। मंगलवार से खाना भी शुरू कर देगी। दो-तीन दिनों में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ अरविंद भी शामिल थे। महावीर अस्पतालों के निदेशक प्रमुख डॉ एससी मिश्रा ने सफल ऑपरेशन के लिए मेडिकल टीम को बधाई दी है।




























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna