महावीर आरोग्य संस्थान, पटना में 40 बेड का कोविड अस्पताल शुरू
महावीर आरोग्य संस्थान में 40 बेड का कोविड अस्पताल शुरू
अमेरिका में कार्यरत कोविड विशेषज्ञ भी देंगे परामर्श
सरकार के निर्धारित दर पर होगा इलाज
महावीर मन्दिर न्यास द्वारा संचालित महावीर आरोग्य संस्थान में 40 बेड के कोविड अस्पताल की शुरुआत हो गई। महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने शुक्रवार को संस्थान पहुँचकर कोविड मरीजों की सेवाएं शुरू करने का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि अस्पताल में नियुक्त चिकित्सकों के अलावा अमेरिका में कोविड अस्पताल चला रहे बिहारी मूल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी समय-समय पर महावीर आरोग्य संस्थान में भर्ती कोरोना मरीजों को समुचित परामर्श देने का आश्वासन दिया है। आचार्य किशोर कुणाल ने महावीर मन्दिर न्यास की ओर से महावीर आरोग्य संस्थान को कोविड मरीजों की सेवा के लिए दस लाख रूपये अनुदान देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने संस्थान के चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों से पूर्ण समर्पण भाव से कोरोना मरीजों की सेवा करने की अपेक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समर्पण भाव से कोरोना मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों को महावीर मन्दिर में सम्मानित भी किया जाएगा। महावीर आरोग्य संस्थान के निदेशक डाॅ एस सी मिश्रा द्वारा अपने पुत्र के कोरोना संक्रमित होने के बावजूद कोविड इलाज की सारी तैयारी पूरी करने के लिए उनकी सराहना करते हुए किशोर कुणाल ने बताया कि महावीर वात्सल्य अस्पताल के निदेशक और पीएमसीएच के पूर्व प्राचार्य डॉ एस एन सिन्हा भी कोविड अस्पताल के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। महावीर आरोग्य संस्थान के निदेशक और पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ एस सी मिश्रा ने बताया कि सरकार के निर्धारित दर पर कोरोना मरीजों का इलाज होगा। अस्पताल में भर्ती कराने, रिक्त बेड आदि जानकारियों के लिए दूरभाष नं 0612-2384221 जारी किया गया है। महावीर आरोग्य संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी पवित्र डे को कोविड अस्पताल के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। कोविड संबंधित जानकारी के लिए उनके मोबाइल नं 7549884701 पर भी संपर्क किया जा सकता है।





























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna