महावीर मन्दिर द्वारा संचालित वेद विद्यालय में नये सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

पांचवीं पास छात्रों के लिए प्रवेश, पढ़ाई के साथ-साथ आवास एवं भोजन की व्यवस्था
वेद-भूषण और वेद-विभूषण की डिग्री मिलेगी
महावीर मन्दिर द्वारा संचालित वेदविद्यालय पाणिनि-प्रज्ञापीठम् में नये संत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है। पटना से सटे दानापुर अनुमंडल अस्पताल के सामने महावीर मन्दिर द्वारा अधिकृत भवन में वेद विद्यालय का संचालन किया जा रहा है।
इसमें पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के भोजन एवं आवास की व्यवस्था मन्दिर के द्वारा की जा रही है। वर्ष 2024 के 21 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के दिन वेद विद्यालय का औपचारिक शुभारंभ पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल जी के कर-कमलों द्वारा हुआ था। इस विद्यालय के लिए नूतन शिक्षावर्ष 2026-2027 के लिए प्रवेश आरम्भ हो चुका है। सभी हिन्दू छात्र इस वेद विद्यालय में नामांकन ले सकते हैं। इसमें पाँचवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों का नामांकन किया जाएगा। यहाँ प्रवेश के लिए उम्र की अधिकतम सीमा 12 वर्ष रखी गयी है।
महावीर मन्दिर न्यास के दिवंगत सचिव आचार्य किशोर कुणाल के कुशल प्रबंधन में यह वेद विद्यालय महर्षि सान्दीपनि वेदविद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन से अनुमोदित है। पिछले 29 दिसम्बर, 2024 को महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव पद्मविभूषण आचार्य किशोर कुणाल का अकस्मात् निधन से सम्पूर्ण विहार प्रदेश के निवासी हितैषी जनता में महावीर मन्दिर तथा उससे सम्बन्धित प्रतिष्ठानों को लेकर भय पैदा हो गया था। महावीर स्थान न्यास समिति के अधिकारियों ने यह आश्वासन दिए कि न्यास से सम्बन्धित किसी भी संस्था का कार्यवाही में किसी भी प्रकार कि असुविधा नहीं होने देंगे।
यहाँ से ‘वेद-भूषण’ एवं ‘वेद-विभूषण’ की डिग्री दी जाएगी। इस विद्यालय में वेद के साथ संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान की पढ़ाई भी होगी। वेदभूषण का कोर्स 5 वर्षों का होगा तथा वेदविभूषण का 2 कोर्स वर्षों का। कुल मिलाकर 7 वर्षों का यह होगा। अभिभावक इसके लिए प्रबन्धक आचार्य श्री प्राणशंकर जी के फोन नं. 86036-42209 (सुबह 10.30 से शाम 5.00 बजे तक) पर सम्पर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन तथा भर्ती सम्बन्धित अन्य जानकारी के लिए महावीर मन्दिर के आधिकारिक वेवसाइट www.mahavirmandirpatna.org पर उपलब्ध है। महावीर मन्दिर द्वारा संचालित पाणिनी-प्रज्ञापीठम् में भारतीय संस्कृति को संप्रसारित करने के लिए वैदिक गुरुकुलीय पद्धति के अनुसार वेदों के सस्वर पाठों का अध्ययन-अध्यापन कराया जाता है।



















महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna