माता जानकी की जन्म स्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में सीता रसोई फिर से प्रारंभ हो गया है।
माता जानकी की जन्म स्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में सीता रसोई फिर से प्रारंभ हो गया है।
गुरुवार को स्वामी रामानन्दाचार्य की जयंती के अवसर पर सीता रसोई में 650 भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। जबकि रात्रि में 50 भक्तों ने सीता रसोई में बने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

गुरुवार को रसोई में पुड़ी-सब्जी और खीर बनी। कोरोना के कारण विगत 22 मार्च से सीता रसोई को स्थगित रखा गया था। पटना के महावीर मंदिर न्यास की ओर से 27 जनवरी 2019 से पुनौरा धाम में निःशुल्क सीता रसोई का संचालन किया जा रहा है। उस दिन भी स्वामी रामानंदाचार्य की जयंती थी। माता जानकी की जन्म स्थली का दर्शन करने आनेवाले श्रद्धालुओं को यहाँ दोपहर और रात का भोजन निःशुल्क मिलता है।
महावीर मंदिर न्यास की ओर से अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थान के निकट राम रसोई का भी संचालन किया जा रहा है। वहां रामलला के दर्शनार्थियों और रामभक्तों को दोपहर का भोजन निःशुल्क कराया जाता है।
































महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna