महावीर वात्सल्य में ईएनटी विभाग एक मार्च से होगा चालू
|| कोरोना के कारण बंद था विभाग ||

महावीर वात्सल्य अस्पताल में ईएनटी विभाग एक मार्च से फिर शुरू हो रहा है। कोरोना के कारण पिछले साल मार्च से यह बंद था। अस्पताल के निदेशक डाॅ एस एन सिन्हा ने बताया कि ईएनटी का ओपीडी प्रत्येक दिन सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। ईएनटी सर्जन डॉ अजीत कुमार की देखरेख में विभाग को दुबारा शुरू किया जा रहा है। सर्जरी के केस भी लिए जाएंगे। सर्जरी की आवश्यकता होने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती की सुविधा होगी। ईएनटी के उपकरणों को नये सिरे से सेनेटाइज किया जा रहा है। निदेशक ने बताया कि ईएनटी विभाग को दुबारा सुचारू रूप से चलाने के लिए सारी तैयारी तीन दिनों में पूरी कर ली जाएगी। शिशु रोग के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल महावीर वात्सल्य में स्त्री एवं प्रसव विभाग, मेडिसन विभाग, हड्डी रोग विभाग, नेत्र विभाग, दंत चिकित्सा विभाग पूर्व से ही संचालित किये जा रहे हैं। सभी विभागों में ओपीडी के साथ-साथ सर्जरी भी होती है। अस्पताल में खून के सारे जांच के अलावा सीटी स्कैन, अल्ट्रा सोनोग्राफी, एक्सरे, ईसीजी, इको, टीएमटी, होल्टर आदि जांच किए जाते हैं। नेत्र विभाग में रेटिना से संबंधित बिमारियों के इलाज की सुविधा महावीर नेत्रालय में है जो महावीर आरोग्य संस्थान परिसर में संचालित हो रहा है। महावीर वात्सल्य अस्पताल भवन की छठी मंजिल पर महावीर हृदय रोग अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। महावीर मंदिर न्यास की ओर से इन चार अस्पतालों के अलावा महावीर कैंसर संस्थान का संचालन किया जा रहा है।



























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna