गणेश चतुर्थी के अवसर पर महावीर मन्दिर में भव्य पूजा-अर्चना
गणेश चतुर्थी के अवसर पर महावीर मन्दिर में भव्य पूजा-अर्चना
पुरोहितों ने किया गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर महावीर मन्दिर में भव्य पूजा-अर्चना की गई। मन्दिर के दक्षिणी भाग में स्थापित भगवान गणेश की संगमरमर की भव्य प्रतिमा के समक्ष पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गणेश पूजन किया।

इस अवसर पर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ किया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर विघ्नहर्ता की स्तुति की गई। संध्या साढ़े चार बजे शुभ मुहूर्त में पूजा शुरू की गई। गणेश प्रतिमा के समक्ष महाराष्ट्र शैली में भगवान गणेश की आकृति वाली रंगोली बनायी गयी थी।

मन्दिर के पुरोहितगण पुणे के गजानन जोशी, चेन्नई के आदित्य नारायण पांडेय और सूरत के सौरभ पाण्डेय ने पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। अंत में गणेश भगवान की आरती हुई। इस अवसर पर उपस्थित भक्तों के बीच नैवेद्यम आदि प्रसाद का वितरण किया गया।

























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna