गुरुवार सुबह से श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा महावीर मन्दिर, पटना

प्रेस विज्ञप्ति : – 06.01.2022
गुरुवार सुबह से श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा महावीर मन्दिर
रुद्राभिषेक समेत सभी कर्मकांडों पर रोक, नैवेद्यम काउंटर खुले रहेंगे
गुरुवार सुबह से हनुमान जी के दो विग्रहों वाला प्रसिद्ध महावीर मन्दिर श्रद्धालुओं के लिए बन्द रहेगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण 6 फरवरी तक धार्मिक स्थलों को बंद करने के राज्य सरकार के निर्णय का महावीर मन्दिर प्रबंधन पूर्ण रूप से पालन करेगा। उक्त अवधि में मन्दिर के पुजारी निर्धारित समय अनुसार आरती, भोग इत्यादि संपन्न करेंगे। महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि जिन भक्तों ने उक्त अवधि के लिए रुद्राभिषेक समेत अन्य कर्मकांडों की बुकिंग करायी है वे जमा की गई राशि वापस ले सकते हैं। भक्त चाहें तो अपनी बुकिंग को मन्दिर खुलने पर उपयोग में ला सकते हैं। यानी जो पैसे वापस नहीं लेना चाहते हैं वैसे भक्त मन्दिर खुलने पर अपने कर्मकांड करा सकते हैं।
ऑनलाइन दर्शन की सुविधा
आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि जियो टीवी पर महावीर मन्दिर का सीधा प्रसारण सुबह पट खुलने से रात्रि पट बन्द होने तक किया जाता है। जो भक्त मन्दिर बंद रहने के कारण हनुमान जी का दर्शन करना चाहते हैं वे जियो टीवी पर लाइव दर्शन कर सकते हैं। पटना का महावीर मन्दिर उत्तर भारत का पहला मन्दिर है जहां दिनभर जियो टीवी पर लाइव प्रसारण किया जाता है।
खुले रहेंगे नैवेद्यम काउंटर
आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि भक्तों को नैवेद्यम मिलता रहेगा। महावीर मन्दिर के प्रवेश द्वार और निकास द्वार के समीप स्थित नैवेद्यम काउंटर शाम आठ बजे तक खुले रहेंगे। राज्य सरकार ने दुकानों को उक्त समय तक खोलने की अनुमति दी है। आचार्य किशोर कुणाल ने भक्तों से नैवेद्यम प्रसाद अपने घर के पूजा स्थान पर भगवान को अर्पित कर उपयोग करने की अपील की है। नैवेद्यम भगवान को भोग के लिए तिरुपति के प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा तैयार किया जाता है।


























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna