महावीर मंदिर द्वारा संचालित वेद विद्यालय में वेद अध्यापक पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है

पाणिनि प्रज्ञा पीठम्, श्री महावीर मन्दिर,पटना रेलवे स्टेशन के समीप,पटना -800001 (बिहार) में महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान,उज्जैन (शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा अनुमोदित ) में निम्नलिखित अध्यापकों की आवश्यकता है –
वेद अध्यापक –
शुक्ल यजुर्वेद माध्यन्दिनी शाखा(संख्या 01 )
आयु – न्यूनतम 21 वर्ष।
योग्यता – संहिता सस्वर कण्ठस्थ,वेद का सांगोपांग अध्ययन,विकृति / घनपाठ अध्ययन। वेद विभूषण प्रमाणपत्र प्राप्त अभ्यर्थी को वरीयता ।
अनुभव – वेदाध्यापन का 02-05 वर्ष का अनुभव ।
मानदेय – साक्षात्कार के उपरान्त योग्यता और कार्य की प्रकृति के अनुसार मानदेय स्थिर की जाएगी। निःशुल्क भोजन तथा आवासीय व्यवस्था।
(यह केवल मानदेय आधारित सेवा है, स्थायी / पद आधारित सेवा नहीं है। )
अध्यापक की तात्कालिक सेवाएं पाणिनि प्रज्ञा पीठम् तथा महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान,उज्जैन के नियमानुसार होगी । उपर्युक्त के संदर्भ में अभ्यर्थी अपने सभी अभिलेखों एवं आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छाया प्रति के साथ प्रार्थना पत्र सचिव /अधीक्षक, श्री महावीर मन्दिर, पटना रेलवे स्टेशन के समीप,पटना – 800001 (बिहार) के नाम से डाक द्वारा अथवा e-mail – mahavirmandir@gmail.com अथवा स्वयं उपस्थित होकर अन्तिम दिनांक 20/07/2024 तक कार्यालय में जमा करें। अधिक विवरण हेतु सम्पर्क करें – दूरभाष संख्या – श्री प्राण शंकर मजुमदार – 8118992209
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें ……डाउनलोड आवेदन पत्र !!
























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna