श्री महावीर मन्दिर, पटना के कर्मकाण्ड प्रभाग में योग्य पुरोहितों कि नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।

श्री महावीर मन्दिर, पटना के कर्मकाण्ड प्रभाग मेंयोग्य पुरोहितों कि नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। विदित हो कि मन्दिर की व्यवस्था में विभिन्न प्रकार के पूजा-पाठ एवं जप के लिए यजमान निर्धारित शुल्क जमा करते हैं और यथासमय पूजा में प्रयुक्त सारी सामग्री के साथ पुरोहित उपलब्ध कराकर मन्दिर परिसर में कर्मकाण्ड सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी लेता है। पुरोहित को प्रत्येक पूजा के लिए पूर्वनिर्धारित दक्षिणा मन्दिर की ओर से दी जाती है। इसी पौरोहित्य का सम्पादन एवं जप के लिए अर्हता प्राप्त एवं अनुभवी कर्मकाण्डी पण्डितों के आवेदन आमन्त्रित हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक योग्यता एवं शर्तें निम्नलिखित हैं –
वेतनमान – इस पद के लिए नियमित वेतन की व्यवस्था नहीं है। कर्मकाण्ड की संख्या के अनुसार गणना कर उनके खाता में मासिक दक्षिणा भेज दी जाती है, जो सम्मानजनक राशि होती है।
पदनाम तथा संख्या – पुरोहित (कर्मकाण्डी) – 2 पद।
शैक्षणिक योग्यता – पारम्परिक शास्त्री अथवा संस्कृत विषय के साथ B.A. उत्तीर्ण अनिवार्य होगा। कर्मकाण्ड सम्बन्धित ग्रन्थों को पढ़ना, अर्थ को समझना, साथ ही शुद्ध सुस्पष्ट संस्कृत उच्चारण में पारंगत होना वांछनीय माना जाएगा। जप एवं पाठ के लिए कर्मकाण्डियों के चुनाव में शैक्षणिक योग्यता में छूट दी जा सकती है।
आयु – आवेदक की आयु न्यूनतम 23 वर्ष हो ओर अधिकतम 62 वर्ष से कम हो।
अनुभव – न्यूनतम पांच (5) वर्ष की अनुभव अपेक्षित है।
स्पष्टीकरण – यह पद पूर्णतः अनुबंध आधारित है। मन्दिर के बाहर कर्मकाण्ड कराने की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करते हुए पाए जाने पर उनको पद से तत्काल निलंबित कर दिया जाएगा। मन्दिर से सम्बन्धित दूसरे देवालयों में भी आवश्यकतानुसार पुरोहितों को भेजा जा सकता है। इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहना अपेक्षित होगा।
अभ्यर्थी अपना आवेदन ईमेलः mahavirmandir@gmail.com के माध्यम से भेज सकते हैं। अत्यधिक जानकारी हेतू संपर्क सूत्र संख्याः- 0612-2223789 आवेदन की अन्तिम तिथि – 22 अगस्त, 2025 ई.























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna