महावीर आरोग्य संस्थान और वात्सल्य अस्पताल में 264 ने लिया कोविड टीका
महावीर मंदिर ट्रस्ट द्वारा संचालित महावीर आरोग्य संस्थान, महावीर वात्सल्य अस्पताल और महावीर कैंसर संस्थान में सोमवार को एक साथ कोविड टीकाकरण शुरू हुआ। तीनों अस्पतालों में कोविशील्ड के टीके लगे। सुबह 9 बजे से निबंधन और टीकाकरण शुरू हुआ।

महावीर आरोग्य संस्थान में टीका लेने वालों में प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ 83 वर्षीय डॉ मंगतू राम, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व वी सी और पीएमसीएच के पूर्व प्राचार्य 86 वर्षीय डॉ एसएनपी सिन्हा, पीएमसीएच के शिशु रोग विभाग के पूर्व हेड 80 वर्षीय डॉ आरकेपी सिन्हा, इतनी ही उम्र के अस्पताल के महानिदेशक डॉ एस सी मिश्रा के अलावा अपर निदेशक डाॅ डी के रमण, डॉ विशाल किशोर, डॉ प्रमोद, डॉ सपना प्रमुख हैं। अस्पताल के 35 डॉक्टर, 115 स्वास्थ्यकर्मी और 20 अन्य लोगों ने टीका लिया।

महावीर वात्सल्य अस्पताल में 10 डॉक्टर समेत कुल 94 स्वास्थ्यकर्मियों ने कोविड टीका लिया। इनमें डॉ बिनय रंजन, डॉ मनोरमा मिश्रा, डॉ प्रभात, डॉ अमित, डॉ राजकुमारी आदि प्रमुख नाम शामिल हैं।

जबकि महावीर कैंसर संस्थान में 207 कोरोना योद्धाओं ने कोविड टीका लिया। इनमें अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एलबी सिंह, कार्यकारी निदेशक डाॅ मनीषा सिंह, डॉ विनीता त्रिवेदी, डॉ सुबोध समेत अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं।


























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna