कोरोना मरीजों के लिए महावीर मंदिर फ्री एंबुलेंस और अंतिम यात्रा सेवा
विपदा की घड़ी में कोरोना मरीजों के काम आ रही महावीर मंदिर की फ्री एंबुलेंस और अंतिम यात्रा सेवा
कोरोना किट का निःशुल्क वितरण भी शुरू
कोरोना महामारी से त्रस्त पटना वासियों के लिए महावीर मन्दिर की फ्री एंबुलेंस सेवा आफत की घड़ी में काम आ रही है। महावीर वात्सल्य अस्पताल में बने नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नं 0612-2275657 पर फोन कर अब तक चार गंभीर कोरोना मरीजों को विभिन्न अस्पतालों तक पहुँचाया गया। कोरोना से जीवन की जंग हार चुके इतने ही मरीजों को अंतिम यात्रा वाहन ने गंतव्य तक पहुंचाया। कोरोना की इस भयंकर विपदा में कुछ एंबुलेंस चालकों के मनमाने किराए से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। महावीर मंदिर की ओर से यह सेवा रविवार से शुरू की गई है। महावीर वात्सल्य अस्पताल के निदेशक और मंदिर के इस सेवा कार्य के समन्वयक डॉ एस एन सिन्हा ने बताया कि रविवार को एक कोरोना मरीज को कंकड़बाग से बिहटा ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया। सोमवार को दूसरे कोरोना मरीज को पटना से बिहटा ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा दो कोरोना मरीजों को अंतिम यात्रा वाहन ने गंतव्य तक पहुंचाया। सोमवार को ईएसआई अस्पताल गए मरीज के दम तोड़ने पर उन्हें मंगलवार को अंतिम यात्रा वाहन से वापस पटना पहुँचाया। मंगलवार को कोरोना से जान गंवाने वाले एक मरीज को कंकड़बाग से गुलबी घाट पहुँचाया गया। मंगलवार को दो कोरोना मरीजों को विभिन्न अस्पतालों तक पहुँचाया गया। दूसरी ओर महावीर मंदिर न्यास द्वारा संचालित पटना के तीन बड़े अस्पतालों में कोरोना किट का निःशुल्क वितरण मंगलवार से शुरू हो गया। महावीर वात्सल्य अस्पताल, महावीर कैंसर संस्थान और महावीर आरोग्य संस्थान में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण वाले मरीजों के लिए जरूरी दवाओं का सेट तैयार किया गया है। किट में दवाओं के नाम और उन्हें खाने का समय भी उल्लेखित है। चिकित्सकों के परामर्श पर जरूरतमंद मरीजों को कोरोना किट निःशुल्क दिया जा रहा है। इन दोनों सेवाओं पर सारा खर्च महावीर मंदिर द्वारा वहन किया जा रहा है।

























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna