महावीर वात्सल्य अस्पताल में एमआईएससी संक्रमित तीन बच्चे भर्ती
महावीर वात्सल्य अस्पताल में एमआईएससी संक्रमित तीन बच्चे भर्ती
हार्ट पर हो रहा गंभीर असर
बच्चों में एमआईएससी यानी मल्टी सिस्टम इनफ्लामेटरी सिन्ड्रोम इन चिल्ड्रेन का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे ही तीन संक्रमित बच्चे पटना के महावीर वात्सल्य अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के शिशु रोग विभाग के हेड डॉ बिनय रंजन ने बताया कि तीनों की आईजीजी एंटीबॉडी जांच रिपोर्ट पाजिटिव पाया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि इन बच्चों के परिवार में कोरोना का संक्रमण हुआ था और इन्हें भी हल्का संक्रमण होकर ठीक हो गया। कुछ समय बीतने के बाद इन बच्चों को बुखार, सांस में तकलीफ, तेज धड़कन, आंखों का लाल होना आदि लक्षण परिलक्षित हुए। महावीर वात्सल्य अस्पताल में इलाज करा रहे इन बच्चों को हार्ट संबंधित परेशानियां भी हो रही हैं। अस्पताल के शिशु एवं बाल हृदय रोग विशेषज्ञ मेजर डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि एमआईएससी पाजिटिव होने के बाद इको जांच में हृदय में सूजन, वाल्व लीक होना आदि साइड इफेक्ट पाए गए हैं। एक बच्चे का हार्ट फेल कर चुका है। चिकित्सकों की निगरानी में बच्चों का इलाज हो रहा है

























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna