महावीर वात्सल्य अस्पताल में शुरू हुई एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी
महावीर वात्सल्य अस्पताल में शुरू हुई एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी
महावीर मन्दिर न्यास द्वारा संचालित अस्पताल में खुला नया विभाग
महावीर मन्दिर न्यास द्वारा संचालित महावीर वात्सल्य अस्पताल में एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग शुरू किया गया है। अस्पताल के निदेशक और पीएमसीएच के पूर्व प्राचार्य डाॅ एस एन सिन्हा ने बताया कि महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के मार्गदर्शन से नया विभाग शुरू किया गया है। डॉ ओम पूर्वे और डॉ अनामिका पांडेय की देखरेख में यह विभाग संचालित होगा। एनेस्थेटिक चिकित्सक डॉ पुलक तोष और डॉ गीता इन्हें सहयोग करेंगे। नये विभाग को जरूरी मेडिकल उपकरण और स्वास्थ्यकर्मी उपलब्ध करा दिए गए हैं। अस्पताल में अब बच्चों और स्त्री रोग के अलावा जेनरल ऑपरेशन ओपन सर्जरी के साथ-साथ एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से भी किए जाएंगे। एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में दूरबीन विधि से छोटे छिद्र के जरिए ऑपरेशन किए जाते हैं। इसमें मरीज की रिकवरी जल्दी होती है। अस्पताल में कम समय तक रुकना होता है। शरीर में ऑपरेशन के बड़े निशान भी नहीं होते हैं। डॉ सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में दूरबीन विधि से बच्चेदानी, सिस्ट, एक्टोपिक प्रेगनेंसी, बंध्याकरण, पाइलोप्लास्टी, हाॅर्नियोप्लास्टी, ब्रोन्कोस्कोपी, कन्जेनाइटल डाइफ्रैगमेटिक हाॅर्निया, वेसाइकोस्कोपिक यूरेटिक रिइन्प्लांटेशन, अपेंडिक्स, गाॅल ब्लाडर, हाॅर्निया आदि ऑपरेशन अब दूरबीन विधि से भी हो सकते हैं। सबसे मुख्य बात है कि इसके लिए ओपन सर्जरी के बराबर ही शुल्क लिया जाएगा। सामान्य तौर पर एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में ओपन सर्जरी की तुलना में कई गुणा अधिक शुल्क लगता है।

























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna