महावीर मन्दिर न्यास द्वारा संचालित अस्पताल में ब्रेन की पहली सफल सर्जरी
महावीर आरोग्य संस्थान में 77 साल के मरीज की याददाश्त वापस लौटी
महावीर मन्दिर न्यास द्वारा संचालित अस्पताल में ब्रेन की पहली सफल सर्जरी
महावीर मन्दिर न्यास द्वारा संचालित महावीर आरोग्य संस्थान में भर्ती 77 साल के रामजन्म राय की याददाश्त वापस लौट आयी है। न्यूरो सर्जन डॉ कुणाल कुमार की टीम ने मरीज की खोपड़ी खोलकर मस्तिष्क के दाहिने हिस्से में जमा हुए रक्त के थक्के को निकाला। डॉ कुणाल ने बताया कि सिर में चोट लगने के कारण रामजन्म राय के मस्तिष्क के अंदरूनी हिस्से में ब्लड क्लाॅटिंग यानी रक्त का थक्का जम गया था। ब्लड क्लाॅटिंग के कारण ब्रेन का प्रेशर बढ़ गया था। ब्रेन का प्रेशर कम करने के लिए ऑपरेशन के जरिए रक्त के थक्के को निकाला गया। ब्रेन का प्रेशर बढ़ने से ही मरीज की याददाश्त बहुत कम हो गयी थी। डॉ कुणाल कुमार ने बताया कि मस्तिष्क में ब्लड क्लाॅटिंग से मरीज की जान को खतरा होता है। वैशाली जिले के मीनापुर के रहनेवाले रामजन्म सिर में चोट लगने के बाद अपने परिजनों को भी नहीं पहचान पा रहे थे। महावीर आरोग्य संस्थान में उन्हें बीते शुक्रवार को भर्ती किया गया था। सोमवार को सर्जरी के बाद गुरुवार से उनकी याददाश्त पूरी तरह लौट चली है। अब वे अपने परिजनों को पहचान पा रहे हैं। सामान्य खानपान ले रहे हैं। महावीर आरोग्य संस्थान के निदेशक और महावीर अस्पतालों के महानिदेशक डॉ एस सी मिश्रा ने बताया कि महावीर आरोग्य संस्थान में मस्तिष्क की पहली सफल सर्जरी की गयी है। दूसरे निजी अस्पतालों से लगभग आधे शुल्क पर सर्जरी की सुविधा महावीर आरोग्य संस्थान में दी जा रही है। अस्पताल में ब्रेन और स्पाईन सर्जरी की सुविधा हाल ही में शुरू की गई है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ कुणाल के अलावा डॉ अरविंद आदित्य, अर्चना, एमेल्डा कुजू, बैद्यनाथ, वारिस आदि शामिल थे।



























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna