महावीर वात्सल्य अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर मरीज का सुरक्षित प्रसव

दिल्ली समेत कई जगहों से निराश लौटी थी पटना की प्रियंका
गंभीर हृदय रोगी का भी सुरक्षित प्रसव, स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म
महावीर वात्सल्य अस्पताल में डाक्टरों की टीम ने ब्रेन ट्यूमर मरीज महिला का सुरक्षित प्रसव कराने में सफलता पाई है। प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु दोनों स्वस्थ हैं। पटना की 28 वर्षीय प्रियंका ब्रेन ट्यूमर की मरीज है।

इस बीच पिछले साल उन्होंने गर्भ धारण किया। प्रसव का समय नजदीक आया तो ब्रेन ट्यूमर की मरीज होने के कारण प्रसव सर्जरी के लिए पटना से दिल्ली तक कई अस्पतालों ने भर्ती करने से मना कर दिया। फिर वह महावीर वात्सल्य अस्पताल में भर्ती हुई। जरूरी जांच आदि के बाद डॉ अनामिका पांडेय के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम ने सफल प्रसव सर्जरी कराई।
टीम में डाॅ अनुजा, डाॅ गीता कुमारी और डाॅ पुलक तोष शामिल थे। डाॅ अनामिका पांडेय ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर होने के कारण मरीज के ब्रेन का प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था। डिलीवरी के बाद अचानक प्रेशर गिरने की आशंका थी। ऐसा होने पर उसकी जान को खतरा था। लेकिन सर्जरी के पहले और सर्जरी के दौरान काफी सावधानी बरतने के कारण सुरक्षित प्रसव कराने में कामयाबी हासिल हुई। ऐसे मरीज को ऑपरेशन के बाद सघन मेडिकल केयर की जरूरत होती है।
डाॅ पुलक तोष ने बताया कि भारत में ब्रेन ट्यूमर के साथ प्रेग्नेंसी के बहुत कम मामले रिपोर्टेड हैं। ब्रेन ट्यूमर की मरीज का सुरक्षित प्रसव कराना बड़ी चुनौती मानी जाती है। महावीर वात्सल्य अस्पताल में दस दिनों के मेडिकल केयर के बाद प्रसूता अब स्वस्थ हैं। शनिवार को मां और नवजात शिशु दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
महावीर वात्सल्य अस्पताल की स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग की हेड डाॅ अनामिका पांडेय ने बताया कि सिवियर वैल्वुलर हार्ट डिज़ीज़ से ग्रस्त सीवान की 27 वर्षीय पिंकी कुमारी की भी महावीर वात्सल्य अस्पताल में सफल प्रसव सर्जरी की गई। उसे सांस लेने में भी तकलीफ थी। सिजेरियन डिलीवरी के बाद उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। महावीर वात्सल्य अस्पताल में इलाज के बाद प्रसूता और नवजात शिशु स्वस्थ होकर घर लौट गए।

























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna