महावीर मन्दिर में भागवत पाठ और भजन के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
महावीर मन्दिर में भागवत पाठ और भजन के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
रात्रि 12 बजे हुई लीलाधर की आरती
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सोमवार को महावीर मन्दिर में भक्ति पूर्ण माहौल में लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया। गीता एवं भागवत पाठ और भजन-कीर्तन के साथ कृष्ण जन्मोत्सव की झाँकी की प्रस्तुति की गई। मन्दिर के प्रथम तल पर महारथी अर्जुन के सारथी स्वरूप श्रीकृष्ण के विग्रह के सामने जन्म उत्सव आयोजित हुआ।
रात्रि 9 बजे कलाकारों द्वारा कृष्ण भजनों की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ हुआ। भागवत महापुराण में श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का पाठ किया गया। ठीक मध्य रात्रि 12 बजे आरती हुई। इसके बाद उपस्थित भक्तों के बीच पंजीरी और शीतल प्रसाद का वितरण किया गया।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने मन्दिर में बड़ी संख्या में भक्त आए थे। पंडित भवनाथ झा, पंडित जटेश झा, पंडित विजय कुमार तिवारी, पंडित कमल कान्त ओझा, पंडित सौरभ पाण्डेय आदि ने गीता और भागवत पाठ किया। इस कार्यक्रम का लाइव मन्दिर के फेसबुक पेज पर प्रसारित किया गया। महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल अयोध्या में होने के कारण इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।





























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna