1 जनवरी 2022 को दो लाख भक्तों ने किया महावीर

दो लाख भक्तों ने किया महावीर मन्दिर में दर्शन
देर शाम तक लगी रही कतार
11 हजार किलो नैवेद्यम की बिक्री
नववर्ष 2022 के पहले दिन महावीर मन्दिर में अनुमानित रूप से लगभग दो लाख भक्तों ने दर्शन किए। सुबह 4 बजे से ही हनुमान जी के दो विग्रहों वाले प्रसिद्ध महावीर मन्दिर में दर्शन के लिए भक्तों की कतार लग गई। देखते-देखते महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग दो कतार जीपीओ गोलंबर तक पहुँच गई। पांच बजे आरती के साथ मन्दिर खुलते ही भक्तों का प्रवेश मन्दिर परिसर में हुआ।

भीड़ नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन की ओर से एक सौ अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। महावीर मन्दिर प्रबंधन की ओर से लगभग एक सौ निजी सुरक्षाकर्मी और स्वयंसेवक व्यवस्था में लगाए गए थे। गर्भ गृह में शीघ्र दर्शन और प्रसाद, माला आदि चढ़ाने के लिए अतिरिक्त दस पुजारियों को लगाया गया था।

महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि नववर्ष के पहले दिन हनुमान जी का आशीर्वाद लेने और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना के लिए प्रत्येक वर्ष पहली जनवरी को बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। इस बार शनिवार का दिन होने और संजय गांधी जैविक उद्यान समेत पटना के प्रमुख पार्कों के बंद रहने के कारण महावीर मन्दिर में बड़ी संख्या में भक्त आए। देर शाम तक भक्तों की कतार लगी रही।

11 हजार किलो नैवेद्यम की बिक्री
पहली जनवरी और शनिवार के संयोग के कारण महावीर मन्दिर में नैवेद्यम की खूब मांग हुई। पहले से दस हजार किलो नैवेद्यम की तैयारी के बाद शनिवार को दोपहर तक भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त नैवेद्यम तैयार किया गया। शनिवार और मंगलवार को हनुमान जी का विशेष दिन माना जाता है। देर शाम तक लगभग 11 हजार किलो नैवेद्यम की बिक्री हुई।

























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna