महावीर वात्सल्य में हाई रिस्क डिलीवरी
महावीर वात्सल्य में हाई रिस्क डिलीवरी-हार्ट और लिवर डिसऑर्डर मरीज ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया
महावीर वात्सल्य अस्पताल में काफी जटिल डिलीवरी में डाक्टरों की टीम ने सफलता पाई है। पटना जिले के फतुहा की 30 वर्षीय विनीता को सिवियर वाल्वुलर हार्ट डिज़ीज़ के साथ लिवर डिसऑर्डर है। उसे फेफड़े में पानी जमने की समस्या थी। सांस लेने में भी तकलीफ थी। स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ अनामिका पांडेय के नेतृत्व में डॉ सुविधा सौरभ और डॉ पुलक तोष की टीम ने 25 मिनट के कम समय में सिजेरियन डिलीवरी कराई। डॉ अनामिका पांडेय ने बताया कि इस तरह के ऑपरेशन को कम से कम समय में पूरा करना होता है। ऑपरेशन के दौरान हार्ट फेल होने का खतरा बना रहता है। लिवर डिसऑर्डर के कारण ज्यादा रक्तस्राव का खतरा होता है। सोमवार को हुए सफल हाई रिस्क सिजेरियन डिलीवरी से 2.33 किलोग्राम की बच्ची ने जन्म लिया है। मां और नवजात दोनों ठीक हैं। डॉ अनामिका पांडेय ने बताया कि महावीर हार्ट हास्पीटल के डॉक्टरों के साथ समन्वय कर पांचवे महीने से ही गर्भवती महिला का उचित इलाज किया जा रहा था। महावीर वात्सल्य अस्पताल के निदेशक डाॅ एस एन सिन्हा ने बताया कि काफी कम खर्च में ऐसे जटिल ऑपरेशन किये जा रहे हैं।





























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna