बिहार दिवस पर मंगलवार को महावीर वात्सल्य अस्पताल में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर महावीर हार्ट हॉस्पीटल में हार्ट सर्जरी के मरीजों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा सिंह ने इस अवसर पर कहा कि अब आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों को महावीर वात्सल्य अस्पताल भवन में स्थित महावीर हार्ट हॉस्पीटल में सर्जरी कराने पर योजना का आर्थिक लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत कार्यक्रम का शुभारंभ 23 सितंबर 2018 को हुआ था। यह विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना कार्यक्रम है। पटना जिले में कुल 3,22,086 लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रदान कर सरकारी एवं निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में 59695 लोगों का चिकित्सा किया गया है। अभी तक 35 सरकारी एवं 71 निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है।
कार्यक्रम में बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के निदेशक आलोक कुमार ने आयुष्मान भारत कार्यक्रम के बारे में बताया कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ सभी सूचीबद्ध लाभार्थियों को निश्चित रूप से मिले इसके लिए जिले में 28 मार्च से अभियान चलाया जाएगा।
जिला कार्यक्रम समन्वयक पटना डॉ मनोज कुमार ने बताया कि आगामी 28 मार्च से 4 अप्रैल 2022 तक पूरे जिले में सघन रूप से आई स्मार्ट कार्ड बनाने हेतु अभियान चलाया जाएगा जिसमें यूटीआई एवं कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। कार्यक्रम में महावीर वात्सल्य अस्पताल के निदेशक डॉ एस एन सिन्हा, अपर निदेशक डॉक्टर लखींद्र प्रसाद, अस्पताल प्रबंधक प्रमेश कुमार एवंअन्य ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
























महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Mahavir Institute of Gastroenterology requires qualified dedicated Gastroenterologist (DM)
Recruitment for the post of Doctors and other staff at Vishal Nath Aspatal, Konhara Ghat Hajipur.
महावीर मन्दिर, पटना “सुरक्षा गार्ड” के पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करता है
Online Application-Mahavir Mandir Patna